Advertisement

दिशुम गुरु को भारत रत्न से नवाजे भारत सरकार-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भारत सरकार झारखंड राज्य के संस्थापक दिशुम गुरु शिबु सोरेन को भारत रत्न से नवाजे। उपरोक्त बाते 11 जनवरी को आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कही।

नायक ने दिशुम गुरु के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल भेजकर मांग किया। उन्होंने भेजे गये ईमेल में कहा है कि झारखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलनरत पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री व् राज्यसभा सांसद दिशुम गुरु शिबू सोरेन अपने युवाकाल से ही एक संघर्षशील एवं अधिकार से वंचित आदिवासी मूलवासी समाज के हक और अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष और भूमिगत आन्दोलन किया है। उन्होंने महाजनो के विरुद्ध लागातार आन्दोलनो का नेतृत्व किया है। वे झारखंड के आदिवासी मूलवासी के सर्वमान्य जननेता के रुप में आज पदस्थापित है।

वे हमेशा सदियों से शोषित पीड़ित अधिकार से वंचित अंतिम पायदान में बैठे दलित आदिवासी मूलवासी समाज के लिए सदैव बुलंदी से आवाज उठाते रहे हैं। नायक ने कहा कि दिशुम गुरु ने महाजनो के अन्याय और जुल्म के खिलाफ ही राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है। झारखंड राज्य निर्माण मे गुरुजी का संघर्ष ऐतिहासिक रहा है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। वे राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक कई बार बने। इनका देश की राजनीति मे काफी योगदान रहा है, जिसे भुलाया नही जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *