Advertisement

राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेंतलीघाट में छात्रों के बीच स्वेटर वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में लायंस क्लब नोआमुंडी, सीएसआर टाटा स्टील फाउंडेशन एवं टाटा स्टील ओएमक्यू के संयुक्त तत्वावधान में 11 जनवरी को छात्रों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर सघन वनों के बीच स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेंतलीघाट के 123 छात्रों को स्वेटर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर चीफ माइंस टाटा स्टील लिमिटेड राजीव कुमार, विजय-टू आयरन ओर माइंस और हेड एडमिनिस्ट्रेशन गौतम चक्रवर्ती ने उत्साहित बच्चों के साथ खेल-खेल में प्रेरक तरीके से बातचीत की। मौके पर विद्यालय के छात्रों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गांव के मुंडा, मंचूड़िया, सिद्धू के अलावा सहायक प्रबंधक सुरक्षा संजय कुमार पाठक, खान प्रबंधक विवेक अग्रवाल, मैनेजर संजय शाह, सीनियर एरिया मैनेजर प्रियव्रत मिश्रा, एरिया मैनेजर निशिकांत सिंह, मैनेजर माइंस आदि।

प्लानिंग टाटा स्टील लिमिटेड अविनाश कुमार, लीड टीएसएफ नोआमुंडी तुलसीदास गणवीर, प्रबंधक सामुदायिक विकास विजय द्वितीय अशोक सोनी और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस टाटा स्टील ओएमक्यू उदय प्रकाश सिंह उपस्थित थे।
यह बहुत ही सुखद स्वयंसेवी कार्यक्रम था, जहां सभी अधिकारियों ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण कर आनंद का अनुभव महसूस किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *