Advertisement

सेल गुवा आइरन ओर माइंस द्वारा गरीब व् जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा 11 जनवरी को जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। यहां घाटकुड़ी, गंगदा एवं लिपुंगा के गरीब रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार सेल गुवा ओर माइंस की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (माइंस) कमल भास्कर के मार्गदर्शन और उप महाप्रबंधक (सीएसआर) अनिल कुमार की देखरेख में सीएसआर योजना के अंतर्गत घाटकुड़ी, गंगदा एवं लिपुंगा गांव में 70-70 कंबल (ब्लैंकेट) वृद्ध एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। यह कंबल वितरण कार्यक्रम सारंडा क्षेत्र में अचानक बढ़ी ठंड से ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

ज्ञात हो कि, सेल गुवा प्रबंधन ने गुवा खदान के आसपास स्थित 18 सीएसआर गांवों में कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की है। इससे पहले जोजोगुटु, राजाबेड़ा, रोवाम, दुईया व लेम्ब्रे गांव के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किया गया था। जोजोगुटु और छोटानागरा गांवों की महिला टीमों के बीच मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।

सेल गुवा प्रबंधन सीएसआर के तहत सारंडा क्षेत्र के 18 गांवों में निरंतर विकास योजनाएं चला रही है, जिसमें निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं भी शामिल हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *