राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हिन्द मजदूर किसान यूनियन (एचएमकेयू) डीवीसी बोकारो थर्मल शाखा के प्रतिनिधि मंडल 17 दिसंबर को प्लांट के नए महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत गुलदस्ता देकर किया। साथ ही बोकारो थर्मल प्लांट के स्थाई मजदूरों की समस्याओं से सम्बन्धीत मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें मजदुर समस्याओं के जल्द निदान करने की मांग किया गया।
जानकारी के अनुसार एचएमकेयू द्वारा इसके अलावे असंगठित मजदूरों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी परियोजना प्रधान को दिया गया, एवं समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से यूनियन के केन्द्रीय महासचिव इन्द्रदेव महतो सहित बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष संजय सैमुएल, सचिव रामलाल पासवान, उपाध्यक्ष राहुलदेव कश्यप, सह सचिव रवि भूषण चक्रवर्ती, असंगठित मजदूर सचिव खेमलाल महतो, सह सचिव रघु तूरी आदि उपस्थित थे।
105 total views, 2 views today