ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। क्रिया (सीआरईए) एवं डब्लूजीजी के सहयोग से रूपायनी द्वारा 7 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तेनुघाट पंचायत के मुख्य स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक में महिलाओं तथा किशोरियों द्वारा सहे जाने वाले जेंडर आधारित हिंसा एवं उसके रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही क्या हो सकती है पर चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार रूपायणी द्वारा इस गतिविधि में समुदाय के अहम अंग एलजीबीटीक्यू, आदिवासी जिसे आउटकास्ट की तरह समझा जाता है, उनके अधिकारों की पैरोकारी करना, उनके साथ हो रही जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम कैसे हो सकती है और हम क्या भूमिका निभा सकते हैं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, महिला समूह प्रमुख आशा नारायण, महिला समूह की महिलाएं, किशोरी समूह की किशोरियां, कार्यक्रम प्रभारी अमृतांजली, संस्था सचिव डॉ सी ए कुमार आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply