Advertisement

आगामी 20 दिसंबर को होगा तेनुघाट अधिवक्ता संघ का चुनाव-बिनोद

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव कराया जा रहा है। जिसमे झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक मृत्युजंय कुमार श्रीवास्तव एवं अनील कुमार महतो तथा चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और बिनोद कुमार गुप्ता के द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।

वहीं उक्त चुनाव में उनके साथ मनोज कुमार, मज़हरुल हसन और पंकज कुमार झा भी सहयोग करेंगे। उक्त चुनाव में 6 दिसंबर से नामांकन पत्र खरीद और दाखिल किया जाएगा। आगामी 20 दिसम्बर को मतदान और गिनती होगी। उक्त जानकारी चुनाव पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता ने 5 दिसंबर को दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *