Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में न्यायायिक पदाधिकारी ने दिव्यांग अधिवक्ता को सम्मानित किया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर 3 दिसंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में न्यायिक पदाधिकारी द्वारा व्यवहार न्यायालय के दिव्यांग अधिवक्ता को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस (आईडीपीडी) प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन दिव्यांगजनों के अधिकारों की वकालत करने और सभी के लिए समान अवसर पैदा करने की वैश्विक प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।

उन्होंने बताया कि यह दिवस दुनिया भर में दिव्यांग जनों की क्षमताओं का जश्न मनाने का दिन है। हर साल इस दिन को मनाने का उद्देश्य विकलांगता के मुद्दों के बारे में जागरुकता और समझ बढ़ाना है। जीवन के हर पहलू में दिव्यांग जनों के एकीकरण से प्राप्त होने वाले लाभों को बढ़ाना है।

वहीं कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज तृतीय फहीम किरमानी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार और मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने दिव्यांग अधिवक्ता सुरेश कुमार महतो, राकेश कुमार, जय प्रकाश तिवारी, गौरव कुमार, सुजीत कुमार डे सहित अवधेश कुमार सिन्हा और प्रमोद कुमार सिंह को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, अधिवक्ता सुभाष कटरियार, अभिषेक मिश्रा, संजय कुमार डे, जीवन सागर, रामकृष्ण गुप्ता, राजेश्वर जयसवाल सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *