Advertisement

बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा करगली गेट में जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण

जरूरतमंदों को सेवा करना ही सही अर्थो में मानवता की सेवा-आर उनेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट में कड़कती ठंड के बीच सड़क के किनारे किसी तरह रात गुजारने वालों के लिए बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से 2 दिसंबर को पांच दर्जन जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। नेतृत्व बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश ने किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष आर उनेश ने कहा कि जरूरतमंदों को सेवा करना ही असली मानवता है। उन्होंने कहा कि बेरमो चेम्बर ऑफ कामर्स द्वारा ठंड मे कंबल वितरण जारी रहेगा। मजदूर नेता रणविजय सिंह व बैजनाथ सिंह ने कहा कि उनेश की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि उनेश द्वारा कड़कती ठंड मे जरूरतमंदों का पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान करना पुण्य का कार्य है। इस प्रकार से वितरण में जो वास्तविक जरूरतमंद है उन्हें इसका लाभ मिलता है।

मौके पर भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार, बेरमो चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, संरक्षक दिनेश सिंह और संतोष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुशांत राईका व सूरज मित्तल सहित अविनाश वर्णवाल, टिंकू तिवारी, अमरेश सिंह, शुभम ठाकुर, अवध वर्णवाल, राम सिंह, बेरमो थाना के अवर निरीक्षक मनोहर मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *