Advertisement

अधिवक्ता संघ की बैठक में 20 दिसंबर को संघ का चुनाव कराने का निर्णय

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 2 दिसंबर को संघ की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता संघ का चुनाव आगामी 20 दिसंबर को कराया जाएगा। इस बारे में संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि प्रत्येक दो साल में अधिवक्ता संघ का चुनाव होता है, मगर इस बार किसी कारण चुनाव देर से हो रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहायक सचिव प्रशासन, सहायक सचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया जाएगा। बैठक में संघ के अध्यक्ष, महासचिव और संघ के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *