Advertisement

डीवीसी ऑल वैली कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची बोकारो थर्मल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा धनबाद जिला के हद में मैथन में ऑल वैली कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डीवीसी ऑल वैली के कुल 6 टीमों ने भाग लिया। जिसमें बीटीपीएस, सीटीपीएस, केटीपीएस, डीएसटीपीएस, पंचेत एवं मैथन की टीम शामिल है।

जानकारी के अनुसार ऑल वैली टूर्नामेंट में बोकारो थर्मल पॉवर प्लांट (बीटीपीएस) की टीम ने 27 नवंबर को कोडरमा एवं मैथन की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला बीटीपीएस एवं सीटीपीएस चंद्रपुरा के बीच खेला गया, जिसमें बहुत ही जोरदार भिड़ंत हुई।

अंतिम क्षणों में चंद्रपुरा की टीम को कुछ अंकों के अंतर के साथ बीटीपीएस विजय हुई। बीटीपीएस टीम में शाहिद इकराम (कैप्टन), एस ए अशरफ, अविनाश सिन्हा, पी के बाला, राकेश कुमार, शिवचरण, हेवे सैमुअल, सुनील कुमार, रवि सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार इत्यादि शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बीटीपीएस के पूर्व परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, मैथन के परियोजना प्रधान एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *