प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की मासिक बैठक बीते 25 नवंबर को आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार बैठक में विद्यालय kev विकास संबंधी कई मुद्दों यथा रंग रोगन, साफ सफाई, मध्यान भोजन, वर्ग एक एवं दो के बच्चों के ड्रेस आदि पर भी चर्चा की गयी।
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मो. हाकिम अंसारी, उपाध्यक्ष राखी देवी, संयोजिका अनिता देवी, सदस्य संजू देवी, दिनेश रजवार, मणि नायक, राजेश कपरदार, ग्रामीण बसंती एवं प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा, शिवचरण, दीपक, तारकेश्वर, यमुना, रितेश, गोपाल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply