Advertisement

अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल करगली के कई छात्रों को पुरस्कार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बिहार के भागलपुर स्थित होली फैमिली स्कूल में एचएफएस कार्निवल 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें पोरय्याहाट होली फैमिली सोसायटी द्वारा संचालित झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं बिहार के विभिन्न 7 विद्यालयों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कई अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बोकारो जिला के हद में कार्मेल स्कूल करगली के 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्मल स्कूल करगली के कई विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन किया और पुरस्कृत भी किए गए। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या समेत तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *