Advertisement

झामुमो नेता अकील अख्तर उर्फ रिजवान ने हेमंत व् कल्पना को दी जीत की बधाई

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झामुमो नेता अकील अख्तर उर्फ रिजवान ने बीते 24 नवंबर को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत पर बधाई दी।

ज्ञात हो कि, हेमंत सोरेन एकबार फिर लगातार दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं संभावना हैं कि कल्पना सोरेन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार झामुमो नेता रिजवान ने शुभकामना देने के साथ ही कई बातों पर चर्चा भी की। खास यह कि गांडेय विधानसभा से रिजवान जेएलकेएम के उम्मीदवार थे। लेकिन, झामुमो में शामिल होकर उन्होंने कल्पना सोरेन की जीत का रास्ता साफ कर दिया। कारण जिस प्रकार जेएलकेएम के प्रत्याशियों को एनडीए गठबंधन के हार की वजह बताया जा रहा है।

कहीं गांडेय विधानसभा सीट पर कुछ वैसा ही होने की संभावना हो सकती थी। झामुमो में रिजवान के शामिल होने के बाद से ही चर्चा जोरों पर हैं और उम्मीद की जा रहीं हैं कि पार्टी में रिजवान को राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *