रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी योगेन्द्र प्रसाद महतो का कसमार प्रखंड के कसमार व खैराचातर में चुनावी कार्यालय खोला गया।
चुनावी कार्यालय का 3 नवंबर को उद्घाटन प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी व् पूर्व विधायक बबिता देवी ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बबिता देवी ने कहा कि एनडीए गठबंधन झूठ की फैक्ट्री है। राज्य की जनता को पिछले 19 वर्षो तक छलने का काम किया है।
एनडीए के कार्यकाल में झारखंड की जनता को सिर्फ निराशा और नकारात्मकता हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय काम नहीं हो पाया है। वर्तमान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं किया। चुनाव आया है तो फिर रहिवासियों को बरगला रहे हैं। यह चुनाव एक अवसर है। लेकिन इस बार जनता जाग चुकी है और वोट की चोट देने जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयारी की। बैठक के दौरान सभी को जीत सुनिश्चित के लिए कई टिप्स बताया गया। कहा गया कि इंडिया गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। मंईयां सम्मान योजना, बिजली बिल, कृषि ऋण माफ किया है। कोरोना काल में मजदूरों को घर पहुंचाने का काम किया गया था।
इसलिए जनता फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जो योजना लाई है, उससे युवा, बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिर से हमलोग भारी बहुमत से जीतेंगे और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
मौके पर कसमार प्रखंड प्रमुख सह झामुमो नेत्री नियोति कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, सचिव सोहेल अंसारी, प्रिया देवी, मो. शेरे आलम, सिकंदर कपरदार, नरेश कुमार महतो, बिनोद बिहारी महतो, धर्मेंद्रू मुखर्जी, धनन्जय स्वर्णकार, मेहरूल होदा, फारूक अंसारी, हसन अंसारी, बबलू अंसारी, सौकत अंसारी, हरेंद्र महतो, रविशंकर महतो, सुभाष चन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
125 total views, 2 views today