नोविनो पूजा के साथ ढोरी माता चर्च में वार्षिक समारोह प्रारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च में 18 अक्टूबर को नोविनो प्रार्थना एवं मिस्सा पूजा से वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी मिस्सा पूजा में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार ढोरी माता चर्च परिसर में संध्या 4 बजे धर्म ध्वज झंडोत्तोलन के बाद नोविनो प्रार्थना एवं मिस्सा पूजा से समारोह प्रारंभ किया गया। यह क्रम प्रतिदिन संध्या 4 बजे मिस्सा पूजा ढोरी माता दर्शन एवं नोविनो प्रार्थना किया जाएगा। इसके पश्चात आगामी 26 अक्टूबर की संध्या 3 बजे शोभा यात्रा, मिस्सा पूजा अनुष्ठान डीडी हजारीबाग धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो द्वारा की जायेगी।

तत्पश्चात ढोरी माता दर्शन आगामी 27 अक्टूबर को मिस्सा पूजा 5 बजे मुख मंडप में एवं 7 बजे मुख मंडप में संथाली में 7 बजे तीर्थालय में किया जाएगा। वही समारोह मिस्सा पूजा प्रातः 10 बजे मुख्य याजक विंसेंट आइंद और रांची के महाधर्माध्यक्ष विशिष्ट अतिथि आनंद जोजो डीडी हजारीबाग के धर्माध्यक्ष होंगे। उक्त जानकारी ढोरी माता तीर्थालय के फादर माइकल लकड़ा ने 18 अक्टूबर को दी।

फादर लकड़ा ने बताया कि आज की पूजा में तमाम इसाई समुदाय के साथ आसपास के श्रद्धालुगणो ने भी पूजा में भाग लेकर प्रार्थना याचना किया तथा माता मरियम से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 186 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *