Advertisement

प्रखंड प्रमुख ने गोविंदपुर में की सामुदायिक भवन का उद्धघाटन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर एफ पंचायत में 6 अक्टूबर को सामुदायिक भवन का उद्धघाटन प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने की।

जानकारी के अनुसार गोविंदपुर एफ पंचायत स्थित राजा बाजार नीचे टोला सामुदायिक भवन का 15वें वित्त आयोग मद से जीर्णोद्धार व रंग रोगन लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए की लागत से किया गया। जिसका उद्घाटन बेरमो प्रखंड प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने नारियल फोड़कर व फिता काट कर किया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि राजा बाजार नीचे टोला सामुदायिक भवन की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी, जिस कारण पंचायत क्षेत्र के रहिवासियों को शादी, विवाह, महिला समूह की दीदीओ की बैठक आदि कार्यक्रम करने में काफी परेशानी हो रही थी।

इस सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार व रंग रोगन होने से पंचायत के ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के मद्देनजर विकाश कार्यों की गति को और तेज किए जाने की बात कही। इसके अलावे ग्रामीणों की समस्याओं की भी जानकारी लेते हुए उन्होंने पंचायत स्तर पर जल्द से जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दी।

मौके पर बेरमो प्रखंड प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के अलावा बेरमो प्रखंड उप प्रमुख बिनोद साव, जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, मुखिया कविता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य बेबी रजक, अमित घांसी, उप मुखिया शिवनाथ प्रसाद, वार्ड सदस्य लक्ष्मण साव, कांति देवी, पूर्व मुखिया भुनेश्वरी देवी, जल सहिया मंजू देवी सहित अध्यक्ष विष्णु कुमार, सचिव छोटू सिंह, बिनोद ठाकुर व् अन्य कई महिला व पुरुष ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *