रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में मंजूरा स्थित आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा 6 अक्टूबर को सीएलएफ कार्यालय मंजूरा में वार्षिक आम सभा किया गया।
जानकारी के अनुसार वार्षिक आम सभा में सीएलएफ सदस्यों ने वार्षिक कामकाज का विवरण और लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वार्षिक आम सभा में मुख्य रूप से अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग योगेंद्र प्रसाद महतो, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, ज़िप सदस्य अमरदीप महाराज उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीएलएफ के पदाधिकारीयों द्वारा अतिथियों को पारंपरिक पत्तों से बनी टोपी एवं पौधा भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष योगेंद्र महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वो दिन गए जब महिलाएं अबला होती थीं, आज महिला सबला बन चुकी हैं। घर, समाज, राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर महिला अपनी भूमिका निभा रही हैं।
हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाओं ने अपनी दिशा और दशा बदली है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने 20 साल के राजनीतिक जीवन में हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया है। कसमार, पेटरवार एवं गोमियां की महिला समितियों को आरंभ से वे यथासंभव सहयोग करते रहे है। आज जब महिला दीदियों की दशा में हर्ष युक्त आमूल चूल परिवर्तन देखता हूं तो सुकून मिलता है।
महतो ने कहा कि आज अगर राज्य की महिला दीदियों के विकास, अधिकार और सम्मान के लिए कोई मेहनत कर रहा है और यह सोच रखता है तो वो राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। जिन्होंने मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना, फूलो झानो किशोरी समृद्धि योजना और ऐसे दर्जनों योजनाओं की शुरुआत की। पूरे राज्य की बहनों में इन योजनाओं से खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मैं आगे भी आपके हर सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगा। आप एकजुट और अधिकारों के प्रति सजग रहिए।
मौके पर पंसस प्रिया देवी, पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो, शिशुपाल महतो, बिएपी यशोदा देवी, सीसी, गुडिया देवी, संगीता कुमारी, सुनिता देवी, साहिदा खातुन, गीता देवी, प्रतिमा कुमारी, उषा देवी, प्रभा देवी, संजोति देवी, अनिता देवी, वीणा देवी, संजु देवी माधुरी देवी, प्रतिमा देवी, प्रिती देवी, नजमा खातुन, लालबानो खातुन समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply