रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सशक्त लोकतंत्र के लिए सशक्त नागरिक की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सहयोगिनी बोकारो जिले में 60 युवतियों के साथ संविधान लाइव ! आओ जागरूक बने सहभागी खेल से युवाओं में अपने मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों को समझते हुए सामाजिक-आर्थिक, पर्यावरणीय, शैक्षिक और मानसिक मुद्दों पर अपनी समझ बना रहे हैं।
सहयोगिनी द्वारा यह खेल बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पोंडा तथा दुर्गापुर पंचायत में खेला जा रहा है। इस संबंध में सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने 6 अक्टूबर को बताया कि पांच हफ्तों तक चलने वाले इस खेल में युवाओं को हर हफ्ते कर्तव्य या अधिकार के टास्क करना है। जिससे लड़कियां अपने कर्तव्य एवं संविधान के बारे में समझ विकसित करेंगे।
इस खेल में सहयोगिनी के प्रकाश महतो, कुमारी किरण मेंटरशिप कर रही है। कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को एक सप्ताह के अंदर अपना टास्क पूरा करना पड़ता है। निदेशक ने कहा कि समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का कार्य युवा लड़कियां कर रही है। कहा कि संविधान के साथ जोड़कर उनका नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम कम्युनिटी द यूथ कलेक्टिव दिल्ली और सहयोगिनी की ओर से चलाया जा रहा है।
100 total views, 1 views today