Advertisement

बोकारो के अधिवक्ताओं का लिस्ट किया गया जारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के झारखंड एडवोकेटस वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमिटी के सदस्यों का लिस्ट झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य प्रयाग महतो द्वारा 5 अक्टूबर को अधिवक्ताओं के समक्ष जारी किया गया।

बार काउन्सिल सदस्य महतो ने बताया कि बोकारो सिविल कोर्ट से 872 अधिवक्ता इस कमिटी के सदस्य बने है, जिन्हे विभिन्न वेलफेयर स्कीम का लाभ दिया जाना है। इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर रणजीत गिरि ने महतो से मिलकर अधिवक्ताओं के विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी दी। जिसका समाधान करने का उन्होंने आश्वासन दिया।

लिस्ट जारी करते समय बोकारो बार के अधिवक्ता दिनेश प्रसाद शर्मा, रंजन कुमार मिश्रा, अतुल कुमार, फटीक चंद्र सिंह, संजय कुमार प्रसाद, मो. हसनैन आलम, धनंजय सिंह, संजीत महतो, संदीप सिंह, आशीष कुमार, दीपिका सिंह, वंशिका सहाय, संजीत कुमार सिंह, अशोक महथा, राणा प्रताप शर्मा, रीना कुमारी, शंकर डे, अशोक यादव, निखिल कुमार डे, सुभाष चंद्र नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *