Advertisement

शिशु विकास विधालय में गणपत तथा स्व. भुवनेश्वर के लिए शोक सभा

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित शिशु विकास विधालय में 5 अक्टूबर को संडे बाजार रविदास बस्ती रहिवासी समाजसेवी स्व. गणपत रविदास तथा स्व. भुवनेश्वर रविदास के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार दिवंगत गणपत रविदास के परिजन को उनके श्राद्ध कर्म के लिए 5 अक्टूबर को उनके घर जाकर उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी को ₹5000/- (पांच हजार) का चेक सौंपा गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशि बाला शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपेश केशरी, शिक्षक संजीव कुमार ने चेक सौंप कर परिवार को ढाढस बंधाया।

विद्यालय निदेशक सिंह ने पीड़ित परिवारजनों से उनके बच्चों को विधालय में फ्री शिक्षा की व्यवस्था की बात कही। साथ ही कहा कि बस्ती के निर्धन और कमजोर परिवार के दस बच्चों को अगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 में गोद लेकर उनके सम्पूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की जाएंगी।

मौके पर स्व. गणपत रविदास की पत्नी वीणा देवी, पुत्री राखी कुमारी, पुत्र धीरेन्द्र कुमार, विद्यालय के सचिव सुबोध सिंह पवार, प्रकाश तांती, सतेन्द्र रविदास, विरेन्द्र रविदास, रतन निषाद, अरविन्द रविदास, दिनेश रविदास, भुवनेश्वर रविदास, आरती देवी, सुमित्रा देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, देवंती देवी, लक्ष्मी देवी, भोला रविदास, शंकर रविदास, रामचन्द्र रविदास सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

दूसरी ओर विद्यालय का प्रतिनिधिमंडल विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र मुरारी पासवान के पिता दिवंगत भुवनेश्वर पासवान के निधन पर उनके संडे बाजार लम्बी सेन्टर स्थित आवास पर मिलकर ढाढस बंधाया। वहीं विद्यालय परिसर में 5 अक्टूबर को दिवंगत भुवनेश्वर तथा गणपत की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक, सचिव, प्राचार्या के अलावा विद्यालय के वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, शैयद सरफराज हुसैन, कमलमती गुप्ता, नीलम देवी, भावना कुमारी, स्वेता कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य कई शिक्षक-शिक्षिका तथा शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *