Advertisement

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत-अमर बाउरी

ओएनजीसी द्वारा 10 दिव्यांगों को प्रदान किया गया स्कूटी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास हेतु सशक्त प्रयास की जरूरत है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य किया जाना चाहिए।

उक्त बातें झारखंड के नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने 5 अक्टूबर को ओएनजीसी के सीएसआर मद द्वारा 10 दिव्यांग जनों को स्कूटी प्रदान करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में ओएनजीसी का यह प्रयास सकारात्मक है। इसके साथ ही ओएनजीसी के प्लांट प्रभावित विस्थापित क्षेत्र में लगातार ग्रामीण विकास संबंधी कार्य किए जाने की जरूरत है।

ओएनजीसी के सीजीएम सह एसेट सपोर्ट मैनेजर बलवीर सिंह ने कहा कि ओएनजीसी के सीएसआर अनुभाग द्वारा बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी तथा गोमियां प्रखंड में ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वक्षता, शिक्षा, पर्यावरण से संबंधित विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं, जिससे आम जनमानस को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के विकास हेतु ओएनजीसी लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र के 10 दिव्यांगजनों को मुफ्त में तीन पहिया स्कूटी प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ओएनजीसी के मानव संसाधन दयानंद कलोडीया, सीएसआर हेड डोली कुमारी सहित सहयोगिनी के फुलेंद्र रविदास, माथुर भट्ट, वीरभद्र सिंह, जयदेव राय, सुभाष महतो, गणेश दसौंधी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *