एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रामनगर स्थित श्रीश्री महारानी देवी मंदिर के प्रांगण में 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र पूजा प्रारंभ किया गया। यहां पुजारी द्वारा विधिवत मन्त्रोंच्चारण तथा कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र (दुर्गा पाठ) का प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर पुरोहित विकास पांडेय, यजमान सोनू कुमार, पार्वती देवी, गरिमा सहानी, स्नेहा कुमारी, आइसा कुमारी द्वारा विधि-विधान से प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गयी। इसके साथ हीं मंदिर में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ किया गया।
मौके पर बिंदा प्रसाद, अर्जुन निषाद, जयप्रकाश मल्लाह, जोगेन्दर सहानी, बलराज साहनी, मदन निषाद, मनोज प्रसाद, रामाधार निषाद, रिंकु कुमार निषाद, संजय कुमार गुप्ता, कामख्या नारायण सिंह, चेत नारायण सिंह, रविन्द्र सहानी, भोला पासवान, जितेन्द्र सहानी, दिलीप निषाद, दीपक सिंह, विशाल कुमार, रवि सिंह, महावीर राम, सोनी देवी, कमली देवी, राजेश्वरी देवी, रेणु देवी आदि महिला-पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
211 total views, 2 views today