विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। केंद्रीय श्रम संगठन सीटू द्वारा असंगठित मजदूरों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया। सीटू के राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अभियान।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड में झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू ने सदस्यता अभियान चलाया। गोमियां प्रखंड के सुदूर जंगली क्षेत्र में पत्थर तोड़ने वाले असंगठित मजदूरों के बीच 2 अक्टूबर को सदस्यता अभियान चलाया गया। झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार के नेतृत्व में असंगठित मजदूरों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर सीटू नेता ने कहा कि असंगठित मजदूर अपने अधिकार और मुख्य धारा से काफी दूर है। राज्य सरकार द्वारा असंगठित मजदूरों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं उन तक नहीं पहुंच पा रही है। आज असंगठित मजदूर अपने आप को असहाय एवं कमजोर महसूस करते हैं। कहा कि झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन ने तय किया है कि हम उन सभी असंगठित मजदूर तक अपनी पहुंच बनाएंगे, जो आज भी मुख्य धारा एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से दूर हैं।
उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा इन असंगठित मजदूरों के लिए कई योजनाएं तैयार की गई है, लेकिन जो असंगठित मजदूर हैं उन तक योजनाएं नहीं पहुंच रही है। यूनियन ने यह तय किया है कि हम उन योजनाओं और उनका लाभ लेकर असंगठित मजदूर तक पहुंचाएंगे। मौके पर सदस्यता अभियान में अश्विनी कुमार, टीमल गंझु, सोहन गंझु, मोहन गंझु, लखन भोक्ता समेत दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply