Advertisement

मध्य विद्यालय ढोरी खास विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढोरी खास विद्यालय प्रबंधन समिति का 20 सितंबर को पुनर्गठन किया गया।

पूर्व वार्ड पार्षद प्रभात कुमार सिंह की अध्यक्षता में माता-पिता, अभिभावक व पर्यवेक्षक आदित्य नारायण की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में आमसभा कर पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मंजू देवी व संयोजिका पूनम देवी को चयनित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय, बच्चों व अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का संचालन करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को मिलने वाली सुविधा को ससमय उपलब्ध करवाया जायेगा, ताकि बच्चे सुविधा के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहे।

बच्चों को हर मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए पदाधिकारियों के समक्ष बातों को रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास कैसे हो, इसका भी पूरी तरह से ख्याल रखा जायेगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा निर्मल कुमार राय, एनी एनिका कुमार, पूनम देवी, मंजू देवी, पूजा देवी, दिनेश्वरी देवी, सबिता देवी, चम्पा देवी, प्रकाश कुमार, जितेंद्र सिंह, दिलीप मुर्मू, रेखा देवी, चमेली देवी, प्रमोद कुमार, अमित कुमार झा, चिंतामनी रजवार, खुशबू देवी, सरोज बारला आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *