Advertisement

आठ दिन बाद लापता मजदूर का शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के चूटटे पंचायत से बीते आठ दिन से लापता मजदूर का शव 20 सितंबर को बरामद किया गया है।

रहिवासियों ने मृतक के परिजन को मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड हद में चुटे पंचायत के जमुआ बेड़ा रहिवासी के 30 वर्षीय साँझला मांझी बीते आठ दिनों से लापता था। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बीते 19 सितंबर को हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ पुलिस की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल हजारीबाग पहुंचे। शव देखने के बाद परिजनों द्वारा उसकी पहचान की गयी।

रहिवासियों के अनुसार साँझला मांझी कोनार डैम में एलएंडटी कंपनी में पेटी ठेकेदार के अंदर मजदूरी का काम कर रहा था। बीते 11 सितंबर की शाम को वह साइकिल से बनासो जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। स्थानीय रहिवासियों ने उसे विष्णुगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल हज़ारीबाग़ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में 20 सितंबर को चुटे पंचायत के मुखिया रियाज़ अंसारी ने एक भेंट में बताया कि मृतक के चार बेटी एवं एक बेटा है। सभी छोटे-छोटे हैं। सांझला की मौत की सूचना के बाद रहिवासी कोनार डैम में मुआवजे की मांग को लेकर डटे हुए हैं। कंपनी के अधिकारी एवं ठेकेदार मामले में टालमटोल कर रहे हैं, किंतु रहिवासी एक स्वर में मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। दूसरी ओर मृतक के बच्चों एवं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *