Advertisement

सास ने दामाद पर नाती के निधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित सावित्री कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय अयांश की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृत बच्चे की मां मंजू देवी और उसकी नानी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद मृतक की नानी ने अपने दामाद अमन सोनी और उसके परिवार पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, साथ ही अपनी बेटी को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने की बात कही है।

मामला प्रकाश में आते ही बोकारो थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बच्चे के पिता अमन सोनी ने बताया कि अयांश की तबीयत कई दिनों से खराब थी। उसे जारंगडीह के एक निजी क्लिनिक में दिखाया गया था। जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी।

इसके बाद अयांश को हजारीबाग ले जाया गया, लेकिन वहां से रांची रेफर कर दिया गया। बताया कि रांची ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार और कॉलोनी में शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *