Advertisement

प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में राजकीय कृत क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद में 19 सितंबर को विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय खैराचातर के सहायक शिक्षक बिमल राय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार आमसभा की बैठक पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष के रूप में रुपेश कुमार महतो एवं उपाध्यक्ष के रूप में प्रमिला देवी का चयन किया गया। अन्य सदस्यों में सकीना बीवी, प्रमिला देवी, विजय कुमार रजक, मालती देवी, प्रभा देवी, उर्मिला देवी, निशा देवी, साजन देवी, भोलानाथ महतो का चयन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह सचिव मनोज कुमार दत्ता एवं नंदकिशोर नायक ने सभी चयनित सदस्यों को साधुवाद देते हुए विद्यालय के प्रति उनके उत्तरदायित्व के बारे में बताया एवं उनसे सहयोग की अपेक्षा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *