Advertisement

अपर समाहर्ता ने राजस्व संबंधित मामलों का किया समीक्षा

राजस्व न्यायालय में लंबित वादों की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। जिला समाहरणालय सभागार में 19 सितंबर को अपर समाहर्ता ने राजस्व, राजस्व संग्रहण, नीलाम पत्र, भू हस्तांतरण, भू मापी, दाखिल खारिज एवं राजस्व न्यायालय कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक की। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, डीसीएलआर चास व् बेरमो समेत सभी अंचलों के अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

बैठक में अपर समाहर्ता ने आंतरिक संसाधन से सरकार को होने वाले राजस्व प्राप्ति के साथ विभागवार राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा की। कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। उन्होंने अंचलवार भू हस्तांतरण, भू मापी के मामलों की समीक्षा कर लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। दाखिल – खारिज की समीक्षा कर एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित दाखिल खारिज मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।

सभी अंचल अधिकारियों को बैंकों से आपसी समन्वय स्थापित कर नीलाम पत्र के मामलों के भी निपटारे की बात कहीं। समीक्षा क्रम में राजस्व न्यायालय के मामलों के सुनवाई में तेजी लाने एवं वादों का निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने राजस्व संग्रहण को लेकर अन्य कई दिशा निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *