रेल विकास एवं विस्तार मंच ने की मार्च में भाग लेकर सफल बनाने की अपील
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। सर्वदलीय रेल विकास एवं विस्तार मंच ने समस्तीपुर जिला के हद में भोला टाकीज- मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर ओभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को मार्च का एलान किया है। डीआरएम चौक से निकलने वाला आक्रोश मार्च को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर तैयारी तेज कर दिया गया है।
एक ओर इसे लेकर होर्डिंग लगाया गया है, तो दूसरी ओर जनसंपर्क अभियान चलाकर पर्चा वितरण किया जा रहा है। इसे लेकर जगह-जगह जीबी बैठक भी आयोजित किया जा रहा हे। सोशल साईट्स पर भी अभियान चलाकर रहिवासियों से भागीदारी की अपील की गयी है।
इस आशय की जानकारी 18 सितंबर को रेल विकास एवं विस्तार मंच समस्तीपुर के जिला संयोजक शुत्रुधन राय पंजी एवं भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी। नेता द्वय ने बताया कि लोकसभा चुनाव पूर्व दलसिंहसराय गुमटी पर ओभरब्रीज निर्माण हेतु जेसीबी से साफ सफाई करा दिया गया था।
शतन सांसद शांभवी चौधरी संसद सत्र के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक महीने के अंदर भोला टाकीज एवं मुक्तापुर गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी थी, लेकिन एक के जगह तीन महीने बीत गये। अबतक ओवरब्रीज निर्माण शुरू नहीं किया जा सका है। यह जनता के साथ छलावा है।
माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दिल्ली एवं बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार है। अब कहीं अवरोध भी नहीं है, तो ओवरब्रीज निर्माण कार्य अविलंब शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने तक अनवरत आंदोलन चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुक्तापुर रेल गुमटी ओवरब्रीज निर्माण को लेकर 20 मार्च को आक्रोश मार्च निकाला जायेगा। नेता द्वय ने तमाम राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन समेत समस्तीपुर वासियों से मार्च में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
![]()













Leave a Reply