Advertisement

आराध्यदेव की विदाई में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गोयल

आस्थावान गणाध्यक्ष के भक्तों की श्रद्धा को सलाम

मुश्ताक खान/मुंबई। मंगलवार की सुबह से देर रात तक शहर के अलग -अलग स्थानों पर विसर्जन से पूर्व उत्तर मुंबई से सांसद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दौरा किया। इस दौरान आराध्य गणेश के आस्थावान श्रद्धलुओं की आस्था को देखते हुआ, अनायास ही कहा इनकी आस्था को सलाम। “गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या” जैसी जयकारों से गुंजायमान हुआ वातावरण।

इस दरमियान मनपा और स्थानीय भाजपा ईकाई पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम थे। गणेश भगवान की शानदार सजी धजी मूर्तियों को भक्त बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए विदाई दी। हालांकि उनके दिल में यह कसक रह गई की काश कुछ दिन और रुक जाते, तो कितना अच्छा होता।

गौरतलब है कि इस नजारे को देख गोयल ने महिलाओं, बच्चों और सभी गणेश भक्तों की हौसला अफजाई की, साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और उनकी प्रतिबद्धता को सराहा। मलाड विधानसभा अध्यक्ष सुनील कोली द्वारा भुजाले तलाव में आयोजित विसर्जन समारोह में उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव महज एक त्यौहार ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों, खासकर युवाओं को एक कड़ी में पिरोने वाला उत्सव है।

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “भूले भटकों को राह दिखाते, बप्पा बिगड़े काम बनाते। आज विधि अनुसार बप्पा हमसे विदा जरूर ले रहे हैं लेकिन उनके आशीर्वाद से अगले बरस पुनः जोरदार स्वागत के साथ गणेश उत्सव मनाएंगे।” इस मौके पर उन्होंने दर्जनों विसर्जन स्थलों का दौरा किया और जगह जगह गणेश भक्तों के साथ सेल्फी खिंचवाई।

4 दर्जन से अधिक पंडालों और विसर्जन स्थल का किया दौरा

उल्लेखनीय है कि गणेशोत्सव के 10 दिनों के दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आस्था और भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए लगभग 50 गणेश पंडालों का दौरा किया जिनमें से अधिकांश उत्तर मुंबई में हैं। दो पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान गणेश को पूजा अर्पित की और मुंबई तथा देश की समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा था।

Tegs: #union-minister-goyal-arrives-at-aaradhyadevs-farewell

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *