Advertisement

स्वच्छता पोस्टर के साथ रैली निकालकर आमजन को किया गया जागरूक

सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। भारतीय रेलवे द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसे लेकर 17 सितंबर को सोनपुर रेल मंडल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मियों तथा स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने सोनपुर में स्वच्छता संबंधित पोस्टर के साथ रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर मंडल कार्यालय प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक सूद ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय रेलवे ने अपने अथक प्रयासों द्वारा स्टेशनों, ट्रेनों तथा कार्यालयों में स्वच्छता के अनेक मापदंड स्थापित किये है, जैसे स्टेशनों पर दो रंग के कूड़ादान उपलब्ध कराना, जिससे जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग किया जा सके।

डीआरएम सूद ने कहा कि इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के अन्य जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं। जिसमे नुक्कड़ नाटक इत्यादि के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *