Advertisement

तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद डैम का आठ गेट खोला गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पिछले दो तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम पर अतिरिक्त दबाब के कारण स्थानीय प्रशासन की सहमति के बाद 16 सितंबर को डैम का आठ रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) खोला गया।

मालूम हो कि, पिछले दिन उक्त डैम का छह गेट खोला गया था, मगर डैम का जलस्तर बढ़ जाने के बाद डैम का दो गेट और खोला गया। इस तरह से डैम का कुल आठ गेट खोला जा चुका है।

बताया जाता है कि, इससे पहले तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल कुमार देव ने अलर्ट जारी किया था। साथ ही बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण डैम का जल स्तर में अचानक वृद्धि होने की सूचना के वजह से डैम का आठ फाटक खोला गया।

तेनु डैम का आठ फाटक खोलने से लगभग 19,700 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। उन्होंने बताया की यदि डैम के पानी वृद्धि में कमी नही हुई तो आठों फाटक खुला रहेगा। यदि पानी वृद्धि में कमी आई तो एक दो फाटक बंद करने पर विचार किया जा सकता है।

सहायक अभियंता ने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधक सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को सजग कर दिया गया था। साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले रहिवासियों को सचेत कर दिया गया कि वे नदी तट पर नहीं जाए।

बताया जाता है कि तेनु डैम का आठो फाटक खोले जाने से दामोदर नदी में बाढ़ की संभावना को लेकर बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार द्वारा 16 सितंबर को माइकिंग के माध्यम से नदी तट तथा फुसरो, कल्याणी आदि जगह के घनी आवादी को सचेत किया गया, ताकि रहिवासी नदी तट व् उसके जलधारा में नहीं जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *