पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप रांची के होटवार जेल से पलामू जेल में शिफ्ट
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के गिरिडीह से इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। वही कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को रांची के होटवार जेल से पलामू जेल में शिफ्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीते 15 सितंबर को इनामी नक्सली को डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय को उसके गांव लेढवाटांड़ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय दस लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो का बेहद करीबी था। नक्सली रामदयाल महतो ठेकेदारों से लेवी वसूलने समेत नक्सली संगठन के दस्ते को नगदी तथा हथियारों की आपूर्ति के लिए लक्ष्मण राय पर ही भरोसा करता था। फिलहाल पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।
एक अन्य जानकारी के अनुसार नक्सली संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के होटवार जेल से 16 सितंबर को पलामू जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
बताया जाता है कि रांची जेल में रहते हुए भी नक्सली दिनेश गोप कारोबारियों तथा ठेकेदारों को लेवी के लिए परेशान कर रहा था। सूचना के बाद जेल प्रशासन ने उसे दूसरे जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। ज्ञात हो कि दिनेश गोप को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने बीते वर्ष 21 मई 2023 को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
उसके खिलाफ झारखंड, बिहार और ओड़िसा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस ने उसपर 25 लाख और एनआईए की ओर से पांच लाख कुल 30 लाख का इनाम घोषित था।
![]()













Leave a Reply