Advertisement

डीआरएम के साथ मंडल कार्यालय के अधिकारियों व् कर्मचारियों ने लिया राजभाषा संकल्प

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में 16 सितंबर को राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का शुभारम्भ करते हुए मंडल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा संकल्प दिलाया।

जानकारी के अनुसार संकल्प में सभी रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने हम भारत के नागरिक, संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषायी एकता को बनाये रखेंगे तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर, संविधान की आठवीं अनुसूची में प्रदत्त सभी प्रांतीय भाषाओं का आदर करते हुए अपना सारा काम-काज हिंदी में करेंगे का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक योगेश कुमार, मुख्य योजना प्रबंधक (गति शक्ति) प्रमोद कुमार सहित मंडल के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार आज से प्रारंभ हिंदी पखवाड़ा में 16 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 18 सितंबर को हिंदी टिप्पण प्रतियोगिता, 19 सितंबर को हिंदी निबंध प्रतियोगिता, 20 सितंबर को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता, आदि।

23 सितंबर को कर्मचारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता एवं 25 सितंबर को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि अंतिम दिवस 30 सितंबर को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *