Advertisement

सीबीएसई कलस्टर थ्री प्रतियोगिता में संत पाल के छात्रों ने स्वर्ण व् कांस्य पदक जीता

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के मुरी स्थित विद्यालय मैदान में आयोजित 6 दिवसीय सीबीएसई कलस्टर थ्री खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में संत पाल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल के 6 छात्रों ने स्वर्ण पदक तथा एक छात्र ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

जानकारी के अनुसार रांची के मुरी से पदक जीत कर बोकारो थर्मल लौटे सभी छात्र छात्राओं का स्वागत 15 सितंबर की संध्या विद्यालय परिसर में किया गया। यहां सफल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

बताया जाता है कि उक्त प्रतियोगिता में संत पाल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल के अंडर 19 वर्ष में छात्रा हेमंत कुमारी ने 800 मीटर व् 1500 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार गोल्ड मेडल, सुभम कुमार ने 400 मीटर दौड़ में, अंडर 17 वर्ष में निशा कुमारी ने 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, निधि कुमारी ने गोला फेक (शॉट पुट) में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय सहित बोकारो थर्मल का नाम रोशन किया।

वही मेडल जीतने के बाद बोकारो थर्मल लौटे सभी छात्रों सहित खेल शिक्षको का स्वागत संत पाल मॉर्डन स्कूल सोसायटी के उपाध्यक्ष ई. तिवारी, विद्यालय के निदेशक सुरेश गायकवाड, प्राचार्या स्वाति प्रियंका सहित शिक्षको ने गुलदस्ता देकर, हाथ मिला कर किया।

विद्यालय निदेशक गायकवाड़ ने कहा कि रांची के मुरी में बीते 11 सितंबर से आयोजित झारखण्ड राज्य स्तरीय 6 दिवसीय खेल प्रतियोगिता में संत पाल मॉर्डन स्कूल से 10 छात्र छात्राए प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे।

जिसमे 4 छात्र छात्रा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण पदक एवं 1 कास्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। उन्होंने छात्र छात्राओ सहित खेल कूद शिक्षको को शुभकामना दी। इस अवसर पर खेल शिक्षक गौतम पाल, श्रेष्ठ गयकवाड आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *