Advertisement

सगाई के बाद अतिरिक्त मांग पूरा नहीं करने पर वर पक्ष ने शादी से किया इंकार

वधू पक्ष ने मामले में पूर्व सांसद से हस्तक्षेप का किया आग्रह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह की एक कुंवारी कन्या का विवाह वर पक्ष की मांग पूरी नहीं होने पर रद्द कर दिया गया। जिसके बाद वधू पक्ष द्वारा न्याय के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाया जा रहा है। मामले में वधू पक्ष द्वारा पूर्व सांसद से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है।

बताया जाता है कि लड़की के पिता से लड़का पक्ष द्वारा दहेज के रूप में 2.75 लाख नकद लिए गए और सगाई में कुल मिलाकर 5.8 लाख रुपये खर्च कराए गए। इसके बाद वर पक्ष द्वारा एक लाख रुपये और बाइक की मांग की गई, जिसे पूरा न करने पर वर पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने महिला थाना बेरमो में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

उन्होंने डीएसपी, एसपी, उपायुक्त और मुख्यमंत्री सचिवालय तक शिकायतें भेजी, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला।
इस मामले में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय से कन्या के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में पूर्व सांसद पांडेय ने 14 सितंबर को एक भेंट में कहा कि झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

राज्य में महिलाओं पर अत्याचार लगातार जारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि वे अपने स्तर से भी प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *