Advertisement

पहचान पत्र की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने किया ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप्प

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के नुरीनगर के समीप स्थित ऐश पौंड से छाई की ट्रांसपोर्टिंग कार्य को कार्यरत ठेका मजदूरों ने 14 सितंबर को बंद कर दिया।

पहचान पत्र निर्गत करने, ईपीएफ काटने, समय पर वेतन देने, डीवीसी मस्टररोल में नाम चढ़ाने आदि मांग सहित सुविधाओं की मांग मजदूर कर रहे थे। वही छाई ट्रांपोर्टिंग कार्य बंद होने के बाद डीवीसी सिविल विभाग के सहायक प्रबंधक पवन कुमार, लॉर्ड्स कंपनी के श्रवण सिंह, शाहबुद्दीन रिफेक्स कंपनी तथा भाकपा नेता सह जेपीडब्ल्यू कंपनी के साइड इंचार्ज मनिरुद्दीन अंसारी एस पौंड पहुंच कर आंदोलन कर रहे ठेका मजदूरों के साथ वार्ता की।

जानकारी के अनुसार आंदोलन कर रहे मजदूरों के साथ वार्ता में डीवीसी सिविल सहायक प्रबंधक पवन कुमार ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि आगामी 20 सितंबर को उच्चाधिकारीयों के साथ बैठकर जो भी मांगे है उसका समाधान कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद मजदूरों ने आंदोलन वापस ले लिया। इसके बाद पुनः छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य चालू कर दिया गया।

वही आंदोलन कर रहे शहादत हुसैन, निर्मल महतो, प्रेमचंद महतो आदि मजदूरों ने कहा कि अगर डीवीसी प्रबंधन और कंपनी मजदूरों की मांगों पर जल्द पहल नहीं करती है तो आने वाले एक अक्टूबर से डीवीसी छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा ताज मोहम्मद, मुबारक अंसारी, कमल प्रसाद महतो, किशोर कुमार महतो, इकबाल अंसारी, मुरारी महतो, जावेद अंसारी, भागीरथ तुरी, साबिर अंसारी, उमेश राम, पुरन महतो, चरकी देवी, मंजू देवी, जैबुन निशा, सुरेंद्र महतो आदि मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *