एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के गांव-गांव में करमा पर्व की धूम मची है।
जानकारी के अनुसार करमा पर्व को लेकर विधिवत 13 सितंबर को नहाय खाय के साथ संजत के साथ भाइयों के लंबी उम्र की कामना के लिए की जाने वाली प्रकृति करमा पर्व शुरू हो गई। बताया जाता है कि 14 सितंबर को बहनों द्वारा उपवास रखकर फूलों से सजाकर जावा डाली अखरा में रख कर तथा नए वस्त्र पहनकर परिक्रमा कर जावा नृत्य करेंगी।
इसके बाद शाम को गांव के अखरा में करम डाली स्थापित कर करम गोसाई की पूजा कर बहनों द्वारा अपने अपने भाइयों के लंबी उम्र की कामना करेंगी। कुछ गोत्र की कन्याएं खेतों में लगे धान के पौधे अपने आंगन में गोयर के रूप में स्थापित कर नए वस्त्र पहन कर पूजा करेंगी।
बता दें कि निकट के नदी में जाकर बालू में कुर्थी, जौ, चना, बरई, घांघरा आदि के बीज मिलाकर बांस की डलिया में उठा कर लातीं हैं और प्रति दिन बहनें जावा डाली को गांव के अखरा में रख कर उसके चारों ओर नृत्य कर, गीत गाकर जगाती हैं। तबतक पौधे बड़े हो जाते हैं, जो मनमोहक लगते हैं।
प्रतिदिन बहनें करमा गीत देहू-देहू करम गोसाई देहू आशीष हो मोर भईया जीयत लाखों बरिस गो…, आजु रे करम गोसाई घरे दुवारे रे काल रे करम गोसाई कास नदी पार…, करमा परबे भईया आनवे नियान रे जीतिया परवे करहीये भईया करीहें विदाई रे…, केकर लागी गो बाबा अखरा झूलले गो केकर लागी गो बाबा डलवा बुनले…, छोटो नुनी जावा टा छोटो छोटो देखाय…, संग देना हो छोटो देवरा नाचे जीबे करम अखाडा… आदि अनेकों गीत गाकर जावा को जगा रही हैं।
बताया जाता है कि बेरमो कोयलांचल के ढोरी बस्ती सौतारडीह, रेहवाघाट, बड़कीटांड़, कदमाडीह, बालू बैंकर, सिंगारबेड़ा, घुटियाटांड़, अंगवाली, चलकरी, पिछरी आदि स्थानों में धूमधाम से करमा पर्व मनाया जा रहा है। सौतारडीह में सुलू कुमारी, मुस्कान कुमारी, रजनी कुमारी, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, मीरा कुमारी, अनी कर्मकार, अनाया कर्मकार, माही, आरोही, पलक आदि नृत्य कर जावा जगा रही हैं।
रेहवाघाट में करमेती सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, मधु देवी, बेबी देवी, गुडिया देवी, श्रृष्टि कुमारी, पिहू कुमारी, चांदनी कुमारी, सविता देवी, ममता देवी, नीतू कुमारी, रूही कुमारी, बसंती देवी, रानी कुमारी, डोली कुमारी, भूमिका कुमारी, पार्वती कुमारी, खुशबू देवी, सरस्वती देवी, देवासी देवी, काजल, मुनकी, प्रतीज्ञा आदि बहन करमा उत्सव को मना रही है।
![]()













Leave a Reply