Advertisement

न्यू मार्केट दुर्गा मंडप का किया गया छत ढलाई

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत स्थित न्यू मार्केट दुर्गा मंडप के छत का 13 सितंबर को ढलाई की गई। ढलाई का शुभारंभ पंचायत के मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव ने नारियल फोड़ कर की।

जानकारी के अनुसार गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा विधायक मद से उक्त दुर्गा मंडप का ढलाई कार्य किया जा रहा है, जिसका लागत लगभग पौने छह लाख है।

बताया जाता है कि पिछले पांच साल से दुर्गा मंडप निर्माण कार्य रुका हुआ था। अर्ध निर्मित मंडप के कारण ग्रामीणों को पूजा पाठ करने में काफी परेशानी होती थी। गोमियां विधायक डॉ महतो द्वारा विधायक फंड से इसका शिलान्यास किया गया था। इस मौके पर विजय जयसवाल, मुकेश जयसवाल, बादल सिंह, रंजित कुमार, सरोज कुमार, नागेश्वर प्रसाद, पंकज पाठक सहित कई गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *