Advertisement

सीबीएसई कलस्टर थ्री खेल कूद प्रतियोगिता में संत पाल मॉर्डन स्कूल के चार छात्रों को स्वर्ण पदक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के मुरी विद्यालय मैदान में आयोजित 6 दिवसीय सीबीएसई कलस्टर थ्री खेल कूद प्रतियोगिता में संत पाल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल के 4 छात्र छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

जानकारी के अनुसार यहां आयोजित प्रतियोगिता में संत पाल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल की छात्रा हेमंत कुमारी 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा करने में सफल रही। इसी प्रकार सुभम कुमार ने 400 मीटर दौड़ में, निशा कुमारी 1500 मीटर दौड़ में तथा निधि कुमारी ने गोला फेंक (शॉट पुट) में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय सहित बोकारो थर्मल का नाम रोशन किया।

उक्त जानकारी संत पाल मॉर्डन स्कूल सोसायटी के उपाध्यक्ष ई. तिवारी ने देते हुए 12 सितंबर को बताया कि रांची के मुरी में बीते 11 सितंबर से आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय 6 दिवसीय खेल प्रतियोगिता में संत पाल मॉर्डन स्कूल से 10 छात्र छात्राए भाग लेने गए थे, जिसमे 4 छात्रों ने आयोजित अभी तक के खेल कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के सभी छात्र छात्राए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। होने वाले बाकी प्रतियोगिता में भी पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। जिसके लिए उन्होंने छात्र छात्राओ सहित खेल कूद शिक्षको का हौसला अफजाई की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *