Advertisement

श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गणपति बप्पा मोरया, गणपति बप्पा भूल न जाना अगले बरस तुम्हें फिर है आना की जय घोष से गूंज उठा बोकारो जिला के हद में पूरा तेनुघाट।

जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को तेनुघाट आई टाइप कॉलोनी के शास्त्री कल्ब द्वारा उठाई गई गणपति भगवान की प्रतिमा का विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस से बड़ी संख्या में श्रद्धालू शामिल थे। सभी की आंखे नम थी।

बताते चले कि, भगवान गणपति की प्रतिमा को लाकर बीते 7 सितंबर से तेनुघाट आई टाइप कॉलोनी में स्थापित कि पूजा की गई। पांचो दिन क्षेत्र में पूरे आस्था और उत्साह पूर्वक भगवान की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान गीत, संगीत, म्यूजिकल चेयर, वाद विवाद, नृत्य प्रतियोगिता सहित कई अन्य कार्यक्रम किया गया। जिसे देखकर और सुनकर दर्शक काफी मंत्रमुग्ध नजर आए।

ज्ञात हो कि, आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में शिवम, नृत्य में चीकू प्रसाद, गीत संगीत में इशिका कुमारी, ग्रुप डांस प्रतियोगिता में विराट राज, कविता में गुगल कुमार को विजय घोषित किया गया था। पूरे पुजा अर्चना तथा कार्यक्रम व् विसर्जन में रहिवासी हरि शंकर प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद और सुभाष कटरियार की अगुवाई में आशुतोष शंकर, आदि।

सुमीत शंकर, सौरभ सिंह, शिवम कटरियार, मोंटी कटरियार, अमन सिंह, लाल बाबू, कौस्तुभ कृष, रोहित पटेल, अमन सिंह, चीकू प्रसाद, टुकटुक, डूगु विश्वनाथन, जूही सिंह, इशिका कुमारी, नैना कुमारी, नैंसी कुमारी आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *