Advertisement

संयुक्त सुरक्षा गस्ती दल की छापामारी में तीन टन कोयला बरामद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संयुक्त सुरक्षा गस्ती दल द्वारा 11 सितंबर की अहले सुबह बोकारो जिला के हद में स्वांग तथा जारंगडीह में छापामारी की। छापामारी के क्रम में गस्ती दल द्वारा अवैध रूप से चोरी कर ले जाये जा रहे लगभग तीन टन कोयला बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ति दल सहित स्वांग तथा जारंगडीह कोलियरी गस्ति दल द्वारा संयुक्त रूप से स्वांग कोलियरी, जारंगडीह साइडिंग एवं कथारा वाशरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया।

गस्ति दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए। इसके उपरांत कोयले से लदा चार 4 मोटर साइकिल और दस 10 साइकल को जब्त कर मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान लगभग 3 टन कोयला को ज़ब्त किया गया। ज़ब्त कोयले को स्वांग तथा जारंगडीह कोल स्टॉक में जमा कर दिया गया।

गस्ति दल में महाप्रबंधक कार्यालय के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, प्रधान सुरक्षा सुरक्षा प्रहरी मंटू सिंह, वरीय सुरक्षा प्रहरी भुनेश्वर, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी जवान उमेश महली, शिवनाथ उरांव, स्वांग कोलियरी के सुरक्षा प्रभारी नुरुला होदा, रात्री गस्ति दल के जवान गौतम राम तथा अन्य जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *