Advertisement

पेटरवार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एसडीओ को ज्ञापन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने 10 सितंबर को तेनुघाट के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार बेरमो एसडीओ अशोक कुमार को पंचायत समिति सदस्यों ने पेटरवार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ज्ञापन सौंपा। पंचायत समिति के कुल 26 सदस्यों में से 20 सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी को प्रमुख के खिलाफ ज्ञापन देकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि पंचायत प्रमुख के कारण उनके पंचायतो में विकास का काम रुका हुआ है। आरोप लगाया गया कि प्रखंड प्रमुख प्रखंड कार्यालय में बहुत ही कम समय देती है।

जबकि पंचायत समिति के फंड में एक करोड़ नवासी लाख रुपये लगभग पड़ा हुआ है। बहुत से पंचायत समिति के द्वारा कार्य करवाया गया है, लेकिन उनको अभी तक काम का पैसा नहीं मिला है। सदस्यों का कहना है कि काम कराने के बाद लेबर, मिस्त्री पैसे के लिए तगादा कर रहे है।

एसडीओ को ज्ञापन सौपने में तेनुघाट पंचायत के पंसस अजीत कुमार पांडेय, पंसस यशोधा देवी, पंसस सोनमती देवी, पंसस रितेश बास्के, पंसस जाफर अली, पंसस रूमी प्रवीण, पंसस रीना देवी, पंसस जोधन भुइयाँ, पंसस मो. अख्तर हुसैन, पंसस जितलाल सोरेन, पंसस पार्वती देवी, पंसस सावित्री देवी, पंसद अंजलि देवी, पंसस मनीषा कुमारी, पंसस चित्तमणि देवी, पंसस बॉबी देवी, पंसस मंजू देवी, पंसस सीधेश्वर वेदिया, पंसस रेशमी देवी एवं पंसस आशा देवी शामिल थे।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया की पेटरवार प्रखंड के 26 पंचायत समिति सदस्यों में से 20 सदस्यों ने पेटरवार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ ज्ञापन दिया है। इस पर जल्द ही बैठक बुलाकर समस्या का समाधान किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *