Advertisement

भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बेरमो के वार्ड 22 में बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर के सशक्तिकरण अभियान के तहत बुथ स्तरीय कार्य विभाजन हेतु 10 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया। सोलहवीं लोकसभा गिरिडीह सांसद के आवासीय कार्यालय फुसरो मे इसे लेकर बेरमो के वार्ड 22 में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में बूथ संख्या 134 व 135 के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी को कार्य करने हेतु तथा बुथ में कार्य से संबंधित बातें बताई गई।

बैठक में वैभव चौरसिया, भरत कुमार वर्मा, पुष्पा देवी, पुतुल देवी, रुपेश वर्मा, रजत कुमार, निशांत सिन्हा, संतोष कुमार, अनिल गुप्ता, सोहन बरनवाल, सिंधु देवी, मिथिलेश कुमार, मनोज गोयल, संतोष बरनवाल, राहुल कुमार के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *