Advertisement

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त 10171 आवेदन में 981 का निस्तारण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 10 सितंबर को भी आपकी योजना – आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रहिवासी पहुंचकर सरकार के लाभकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा की।

इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) की अगुवाई में आयोजित शिविर में कुल 10171 आवेदन प्राप्त किया गया, जिसमें ऑन स्पॉट कुल 981 मामलों का निष्पादन उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा किया गया। शेष आवेदनों का निष्पादन प्रगति पर हैं। कई शिविरों में स्थानीय प्रतिनिधि तथा जन प्रतिनिधिगण की सहभागिता भी रही।

इस अवसर पर जिला स्तरीय पर्यवेक्षक पदाधिकारियों ने पंचायत परिसर में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहिवासियों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी। मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र समेत स्वस्थ, बैंक आदि विभागों से संबंधित हजारों आवेदन प्राप्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *