Advertisement

सेवानिवृत्त आर्मी जवान का बाजे गाजे के साथ किया गया स्वागत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। सेवानिवृत्त आर्मी के जवान को क्षेत्र के गणमान्य जनों ने बाजे गाजे के साथ गोमियां स्टेशन में स्वागत किया गया। पूर्व जिप सदस्य ने जवान को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में होसिर पूर्वी नैया बस्ती रहिवासी सेवानिवृत्त आर्मी का हवलदार सतीश प्रसाद का एक सितंबर को गोमियां रेलवे स्टेशन में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के पुत्र पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह ने शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व जिप सदस्य के समर्थक एवं रहिवासीयों ने बाजे गाजे के साथ भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके परिजन प्रकाश प्रजापति, सब इंस्पेक्टर पचु लाल यादव, पूर्व उप मुखिया विकास जैन, टीपू प्रसाद, राजेश भंडारी, बासुदेव यादव, संजय ठाकुर, आकाश प्रसाद सहित दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *