Advertisement

उद्यमिता के क्षेत्र में विकाश ने जिले का नाम किया रौशन

ओडिशा के राज्यपाल ने विकाश दुबे को किया उद्यम सम्मान से पुरस्कृत

जगत प्रहरी संवाददाता/सिवान (बिहार)। रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गावँ के मूल निवासी युवा उद्यमी विकाश चंद्र द्विवेदी उर्फ राजन ने उद्यमिता के क्षेत्र में देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

बुधवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में देश में सुरक्षा सेवा उद्योग में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कंपनी केदार सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विकास चंद्र द्विवेदी को राज्यपाल रघुवर दास ने 38वें ओएएसएमई स्थापना दिवस पर “सर्वश्रेष्ठ सेवा उद्यम” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

खबर के मुताबिक यह पुरस्कार असाधारण सेवा गुणवत्ता, सरकारी और निजी उद्योगों की सेवा वितरण में नवाचार के लगातार ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर नामांकित व्यक्तियों के प्रतिस्पर्धी पूल से चुने जाने वाले प्रतिस्पर्धियों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिस्पर्धी को दिया जाता है। दुबे की पहचान पिछले एक दशक से सरकारी और निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदर्शन तथा निजी क्षेत्र में रोजगार का व्यापक अवसर प्रदान करने वाला उद्यमी के रूप में हुई है।

विदित हो कि दुबे को गत सप्ताह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत उद्योग रत्न सम्मान 2024 से विभूषित किया गया। दुबे के देश के आधा से अधिक राज्यों में बेरोजगारी को मत देने के लिए चयनित एवं लगातार पुरस्कृत होने से जिलावासियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Tegs: #Vikash-brought-glory-to-the-district-in-the-field-of-entrepreneurship

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *