Advertisement

पर्यावरण-मित्र आश्रम में सिनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 21 अगस्त की संध्या सिनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक बोकारो के पर्यावरण-मित्र आश्रम सेक्टर थर्ड ई में आयोजित की गई। अध्यक्षता संस्था के महासचिव नरेश पांडेय तथा संचालन उमेश कुमार मिश्र ने किया।

इस अवसर पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि बोकारो में एक वरिष्ठ नागरिक उद्यान का निर्माण किया जाएगा। जिसमें खासकर वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जायेगी। इसके लिए विशेष योजना बनाई जाएगी, जिससे कोई भी वरिष्ठ नागरिक किसी समस्या में पड़े होने पर तुरंत समाधान पा सके।

उक्त बैठक में समाजसेवी सह पर्यावरणविद शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था को पूर्ण सहयोग का वादा किया। आयोजित बैठक में शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, नरेश पांडेय, उमेश शर्मा, द्वारिका नाथ तिवारी, उमेश मिश्र, योगेंद्र सिंह, अक्षय कुमार दुबे, ललित प्रसाद, मिथिलेश पांडेय, परशुराम सिंह, अमर नाथ चौधरी आदि कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *