एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में 21 अगस्त को आहूत भारत बंद का व्यापक असर देखा गया। बंद समर्थक जगह जगह टायर जलाकर तथा मार्ग अवरुद्ध कर आवागमन पुरी तरह बाधित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी कोटे में क्रिमिलेयर के सवाल को लेकर आरक्षण कोटे में कटौती के खिलाफ 21 अगस्त को विभिन्न राजनीतिक तथा गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया था। जिसका राजधानी रांची के तमाम इलाकों में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के कारण जरूरी यात्रा कर रहे यात्री खासे परेशान रहे।
जानकारी के अनुसार रांची के डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट के समीप भीम आर्मी समर्थक बंद करवाते दिखे। रातु के कांठीताड़ चौक में सुबह से हीं बंद समर्थक सड़क पर डटे रहे। जिससे आवागमन पुरी तरह बाधित रहा। इससे सड़क के दोनों ओर छोटी बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।

भारत बंद को लेकर आदिवासी संगठनों द्वारा काठीटांड़ चौक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। वहीं रांची के दलादिली चौक रिंग रोड पर सड़क के दोनों ओर बांस की बल्ली लगा कर बंद समर्थकों द्वारा मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया। यही नजारा खादगढा, करमटोली चौक, बोडेया, ओरमांझी आदि में भी देखने को मिला। कुल मिलाकर रांची पुरी तरह बंद रहा।
![]()













Leave a Reply