Advertisement

डीएम ने जनवि देवती के छात्र- छात्राओं से किया संवाद

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल के दरियापुर के देवती स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 21 अगस्त को

जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की गयी। इस दौरान डीएम ने विद्यालय के छात्र – छात्राओं के साथ संवाद किया और उनके पूछे गए प्रश्नों का उचित समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर डीएम ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्याप्त त्रुटियों के निराकरण के लिए सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ संवाद कर उनके द्वारा पूछे गये विभिन्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए उन्हें समाज में प्रतिष्ठित बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया तथा पठन पाठन की तरफ संपूर्ण ध्यान लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *